LOGO-removebg-preview

MP भोपाल विकास प्राधिकरण के सीईओ प्रदीप जैन और कार्यपालन यंत्री अरविंद मंडराई के विरुद्ध EOW ने दर्ज किया मामला : BDA से 15 दिन में मांगा गया जबाब ।

भोपाल 25 सितम्बर 2024 बुधवार

भोपाल विकास प्राधिकरण के सीईओ प्रदीप जैन और कार्यपालन यंत्री अरविंद मंडराई के विरुद्ध आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल को एक शिकायत प्राप्त हुई है । जिसे 2594 A/ 2024 के रूप में दर्ज किया गया है । शिकायत संजय गोयल नामक व्यक्ति ने कि है । जो उदाजी की पायगा, मेवाती मोहल्ला, जनकगंज लश्कर ग्वालियर मप्र का रहने वाला है ।

EOW का पत्र

24 सितम्बर 2024 को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के सहायक महानिरीक्षक (अपराध) सुनील कुमार पाटीदार ने मामले पर BDA के सीईओ को शिकायत के सम्वन्ध में पत्र लिखकर 15 दिवस में तथ्यों पर तथ्यात्मक प्रतिवेदन मांगा है ।

सीईओ से ही सीईओ के विरुद्ध हुई शिकायत का प्रतिवेदन चाहा गया है । जिससे जांच और तथ्य प्रभावित हो सकते है । ज्ञात हो कि सीईओ ने BDA के कार्यपालन यंत्री अरविंद मंडराई को अपना खासमखास बना रखा है । मंडराई के पास BDA कि लगभग सभी स्कीमों का ही काम है । मंडराई कि कार्यशैली पूर्व से हीभ्रष्ट मानी जाती है इसकी आय से अधिक सम्पत्तियां भी भोपाल और विदिशा में है । जिसके सम्बन्ध में जल्द ही EOW और लोकायुक्त में शिकायत कि जा सकती है ।

बेहरहाल मामला संगीन है । सीईओ ओर कार्यपालन यंत्री अरविंद मंडराई कि कार्यशैली से इन्हें तो व्यक्तिगत लाभ होगा ही पर भोपाल प्राधिकरण को खासा नुकसान भुगतना पड़ सकता है । देखना यह है कि सीईओ तथ्यों सहित तथ्यात्मक प्रतिवेदन समय सीमा में भेजते है या नही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सड़क और नाली पर पार्षद पति बनवा रहा निगम से शौचालय : विरोध हुआ तो ठेकेदार बोला अभी बन जाने दो सालभर बाद तुड़वा देना!

भोपाल : 4 मई 2026 राजधानी भोपाल के वार्ड 52 मिसरोद मे कांजी हाउस के पास पार्षद पति रामबाबू पाटीदार व्यक्तिगत रूचि लेते हुए निगम

और देखे... »

राजधानी भोपाल के समीप ग्राम मेंदुआ में बटी श्री कृष्ण जन्म की बधाईयां

भोपाल दिनांक 7 दिसम्बर 2025 राजधानी भोपाल से 23 किमी दूर प्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव मंदिर भोजपुर के पास ग्राम मेंदुआ में श्रीमद भागवत कथा चल

और देखे... »

भोपाल में लव जिहाद का शिकार हुआ ब्राह्मण युवक

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भोपाल, 21 नवंबर 2025 भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का बहला-फुसलाकर

और देखे... »

नगर निगम भोपाल के लोकसूचना अधिकारी / प्रभारी फायर अधिकारी सौरभ कुमार पटेल ने RTI के तहत 3919 पेज की जानकारी के 7838 रुपये जमा कराने के बाद भी नही दी जानकारी ,सूचना आयोग पहुँचा मामला सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत कार्यवाही करने के मांग :-

सम्पर्क :- अजय पाटीदार(आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता)मोबाइल :- 9977317936

और देखे... »

नगर निगम भोपाल की उद्यान शाखा में हुआ 8 लाख 26 हजार का कोटेशन खरीदी घोटाला

आरटीआई से प्राप्त जानकारी से हुआ खुलासा : आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने उद्यान शाखा से कोटेशन पर कि गयी खरीदी की जानकारी

और देखे... »