LOGO-removebg-preview

राजधानी भोपाल के समीप ग्राम मेंदुआ में बटी श्री कृष्ण जन्म की बधाईयां

श्रीकृष्ण जन्म

भोपाल दिनांक 7 दिसम्बर 2025

राजधानी भोपाल से 23 किमी दूर प्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव मंदिर भोजपुर के पास ग्राम मेंदुआ में श्रीमद भागवत कथा चल रही है ।

भागवत कथा का आज चतुर्थ दिवस था जिसमें सैकड़ो की संख्या में भोपाल तथा रायसेन के श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया कथा के आज चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ ग्राम मेंदुआ में श्री कृष्ण जन्म की बधाइयां बाटी गयी ।

भागवत कथा के कथा वाचक मालवा माटी के प्रसिद्ध संत कमल किशोर नागर जी के सुपुत्र संत प्रभु नागर जी है । कथा 4 दिसम्बर से प्रारम्भ हुई है जो 10 दिसम्बर समय दोपहर 12 बजे से हरी इक्षा तक चलेगी । प्रभु जी की कथा से प्रेरित होकर पूरे मध्यप्रदेश ही नही अपितु आसपास के प्रदेश के युवाओं के जीवन मे बड़ा बदलाव देखने को मिला है । युवाओं को नशे से दूर कर उन्हें संत प्रभु जी ने श्री कृष्ण के भक्ति मार्ग पर बढ़ाया है । वे कहते है कि भागवत की कथा तो आपको कोई भी सुना देगा पर जीवन का मूल कोई नही बतायेगा । पाप कर्म से दूर रहकर मानव जीवन को श्री कृष्ण की भक्ति से सार्थक बनाया जा सकता है ।

संत श्री कमल किशोर नागर जी के आश्रम श्री हाटकेश्वर धाम ग्राम सेमली शाजापुर से जुड़े राकेश राय बताते है कि पूज्य गुरुदेव 200 गौशालाओं का संचालन करते है । स्वयं गुरुदेव एवं संत श्री प्रभु नागर जी केवल गौशालाओं के संचालन के लिए भागवत कथा करते है । भागवत कथाओं से जो भी राशि प्राप्त होती है वह गौ ग्रास के लिए चली जाती है जिससे गौ माता के लिए नित्यप्रति आहार कि व्यवस्था होती रहती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सड़क और नाली पर पार्षद पति बनवा रहा निगम से शौचालय : विरोध हुआ तो ठेकेदार बोला अभी बन जाने दो सालभर बाद तुड़वा देना!

भोपाल : 4 मई 2026 राजधानी भोपाल के वार्ड 52 मिसरोद मे कांजी हाउस के पास पार्षद पति रामबाबू पाटीदार व्यक्तिगत रूचि लेते हुए निगम

और देखे... »

भोपाल में लव जिहाद का शिकार हुआ ब्राह्मण युवक

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भोपाल, 21 नवंबर 2025 भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का बहला-फुसलाकर

और देखे... »

नगर निगम भोपाल के लोकसूचना अधिकारी / प्रभारी फायर अधिकारी सौरभ कुमार पटेल ने RTI के तहत 3919 पेज की जानकारी के 7838 रुपये जमा कराने के बाद भी नही दी जानकारी ,सूचना आयोग पहुँचा मामला सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत कार्यवाही करने के मांग :-

सम्पर्क :- अजय पाटीदार(आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता)मोबाइल :- 9977317936

और देखे... »

नगर निगम भोपाल की उद्यान शाखा में हुआ 8 लाख 26 हजार का कोटेशन खरीदी घोटाला

आरटीआई से प्राप्त जानकारी से हुआ खुलासा : आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने उद्यान शाखा से कोटेशन पर कि गयी खरीदी की जानकारी

और देखे... »

BDA के भ्रष्ट कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और  सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का हुआ तबादला

भोपाल / 19 जून 2025 नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने भोपाल विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का

और देखे... »