LOGO-removebg-preview

नगर निगम भोपाल की उद्यान शाखा में हुआ 8 लाख 26 हजार का कोटेशन खरीदी घोटाला

आरटीआई से प्राप्त जानकारी से हुआ खुलासा : आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने उद्यान शाखा से कोटेशन पर कि गयी खरीदी की जानकारी आरटीआई के तहत मांगी थी जिसमें चौकाने वाले खुलासे हुए है ।

  • उद्यान शाखा ने नियमों को ताक पर रखकर 3 महीने में पेड़-पौधे, कारपेड ग्रास,गोबर खाद, ट्री कटर मशीन, केमिकल फर्टिलाइजर खरीदी करने किये 8 लाख 26 के 9 कोटेशन
  • सभी नो कोटेशन में एक ही फर्म भगवती इंटरप्राइजेज भोपाल को काम दिया गया ।
  • यह फर्म नगर निगम भोपाल के पूर्व उद्यान अधिक्षक भगवती प्रसाद कंडवाल की है ।
  • इस फर्म से 87655/- रुपये के एक कोटेशन से रसायनिक खाद एवं दवाइयां भी खरीदी गई जबकि इनके पास इन्हें विक्रय करने का लाइसेंस भी नही है ।
  • pwd के लाइसेंस पर रासायनिक दवाइयां ओर खादों को दोगुने भाव पर निगम में सप्लाई होना दिखाया गया ।
  • इस फर्म से जुलाई 2024 में 4 अलग-अलग कोटेशन के माध्यम से कुल 376100/- रुपये के पेड़ पौधे एवं कारपेड ग्रास खरीदी गई जबकि नियमानुसार 376100/- का एक जाई टेंडर लगाया जा सकता था पर भ्रष्टाचार करने और पूर्व निगम अधिकारी को फायदा पहुंचाने टेंडर नही किया गया ।
  • वही अगस्त 2024 में कुल 185500 रु के अलग- अलग 2 कोटेशन पेड़ पौधे एवं गोबर खाद खरीदी के लिए किया गया चौकाने वाली बात यह है कि दोनों कोटेशन 01/08 को एक तारीख में ही किये गए इसकी लिए भी 185500 रु का टेंडर नियमानुसार लगाया जाना था ।
  • नबम्बर 2024 में फिर 3 अलग अलग कोटेशनों के माध्यम से इसी फर्म से 264505 /- पेड़ पौधे और केमिकल दवाएं एवं खाद खरीदी गई वो भी दोगुने भाव पर इस माह भी 264505 का टेंडर लगाया जा सकता था ।
  • सभी 9 कोटेशन महज 3 महा की अवधि में किये गए । जो 826105/- रु के थे
  • उक्त मामले में नियमों को ताक पर रखकर निगम के ही पूर्व अधिकारी को उद्यान शाखा के कार्यपालन यंत्री प्रमोद मालवीय और सहायक यंत्री हबीब उर रहमान ने 826105 की रेवड़ियां बाट दी ।
  • पूरे मामले में सोचने की बात यह है कि उद्यान शाखा के adc देवेंद्र सिंह चौहान ने एक बार भी इन कोटेशन पर आपत्ति नही ली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सड़क और नाली पर पार्षद पति बनवा रहा निगम से शौचालय : विरोध हुआ तो ठेकेदार बोला अभी बन जाने दो सालभर बाद तुड़वा देना!

भोपाल : 4 मई 2026 राजधानी भोपाल के वार्ड 52 मिसरोद मे कांजी हाउस के पास पार्षद पति रामबाबू पाटीदार व्यक्तिगत रूचि लेते हुए निगम

और देखे... »

राजधानी भोपाल के समीप ग्राम मेंदुआ में बटी श्री कृष्ण जन्म की बधाईयां

भोपाल दिनांक 7 दिसम्बर 2025 राजधानी भोपाल से 23 किमी दूर प्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव मंदिर भोजपुर के पास ग्राम मेंदुआ में श्रीमद भागवत कथा चल

और देखे... »

भोपाल में लव जिहाद का शिकार हुआ ब्राह्मण युवक

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भोपाल, 21 नवंबर 2025 भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का बहला-फुसलाकर

और देखे... »

नगर निगम भोपाल के लोकसूचना अधिकारी / प्रभारी फायर अधिकारी सौरभ कुमार पटेल ने RTI के तहत 3919 पेज की जानकारी के 7838 रुपये जमा कराने के बाद भी नही दी जानकारी ,सूचना आयोग पहुँचा मामला सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत कार्यवाही करने के मांग :-

सम्पर्क :- अजय पाटीदार(आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता)मोबाइल :- 9977317936

और देखे... »

BDA के भ्रष्ट कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और  सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का हुआ तबादला

भोपाल / 19 जून 2025 नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने भोपाल विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का

और देखे... »