LOGO-removebg-preview

अटल पार्क का 3 अक्टूबर को होगा लोकार्पण- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल/ 29 सितम्बर 2024

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा है कि सिविल लाइन रीवा स्थित अटल पार्क का लोकार्पण रीवा वासियों के लिए उत्सव का अवसर है। लोकार्पण समारोह में देश के प्रसिद्ध सूफी और पाश्र्व गायक श्री कैलाश खेर अपने स्वरों का जादू विखेरेगें। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस रीवा में आयोजित बैठक में 3 अक्टूबर को अटल पार्क सिविल लाइन रीवा के लोकार्पण के तैयारियों की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भव्य समारोह में हजारों लोग शामिल होंगे। सभी के बैठने, साफ-सफाई, सुरक्षा, वाहनों की पार्किंग आदि की समुचित व्यवस्था करें। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रानी तालाब मंदिर में की पूजा अर्चना

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुप्रसिद्ध रानीतालाब मंदिर रीवा में पहुंचकर माँ भगवती के दर्शन तथा पूजन-अर्चन किया। उप मुख्यमंत्री ने माता भगवती से प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। उप मुख्यमंत्री ने रानीतालाब मंदिर परिसर का भ्रमण कर परिसर की साफ-सफाई, सौन्दर्यीकरण, प्रकाश तथा पानी की व्यवस्था एवं आगामी नवरात्रि मेले के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजधानी भोपाल के समीप ग्राम मेंदुआ में बटी श्री कृष्ण जन्म की बधाईयां

भोपाल दिनांक 7 दिसम्बर 2025 राजधानी भोपाल से 23 किमी दूर प्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव मंदिर भोजपुर के पास ग्राम मेंदुआ में श्रीमद भागवत कथा चल

और देखे... »

भोपाल में लव जिहाद का शिकार हुआ ब्राह्मण युवक

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भोपाल, 21 नवंबर 2025 भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का बहला-फुसलाकर

और देखे... »

नगर निगम भोपाल के लोकसूचना अधिकारी / प्रभारी फायर अधिकारी सौरभ कुमार पटेल ने RTI के तहत 3919 पेज की जानकारी के 7838 रुपये जमा कराने के बाद भी नही दी जानकारी ,सूचना आयोग पहुँचा मामला सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत कार्यवाही करने के मांग :-

सम्पर्क :- अजय पाटीदार(आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता)मोबाइल :- 9977317936

और देखे... »

नगर निगम भोपाल की उद्यान शाखा में हुआ 8 लाख 26 हजार का कोटेशन खरीदी घोटाला

आरटीआई से प्राप्त जानकारी से हुआ खुलासा : आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने उद्यान शाखा से कोटेशन पर कि गयी खरीदी की जानकारी

और देखे... »

BDA के भ्रष्ट कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और  सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का हुआ तबादला

भोपाल / 19 जून 2025 नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने भोपाल विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का

और देखे... »