LOGO-removebg-preview

MP में वन विभाग का बड़ा कारनामा: अब 6592 वनरक्षकों से 165 करोड़ रुपए वसूलेगी सरकार, जानें क्या है पूरा मामला

भोपाल। मध्य प्रदेश के वन विभाग में बड़ी वेतन गड़बड़ी का खुलासा हुआ है, जिसके चलते सरकार ने 6592 वनरक्षकों से 165 करोड़ रुपए वसूलने का आदेश जारी किया है। वन विभाग ने वन रक्षकों को 5680 मूल वेतन देने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। वित्त विभाग के परीक्षण में वन रक्षक भर्ती नियम उल्लंघन का खुलासा हुआ है। जहां भर्ती नियम के अंतर्गत 5200 मूल वेतन देने दिया जाना था, वहां 6592 वनरक्षकों को 5680 मूल वेतन दिया गया। दरअसल वन विभाग ने वेतन की गलत गणना की और कोषालय भी उन्हें बढ़ा हुआ वेतन जारी करता रहा। 2006 से काम कर रहे वनरक्षको से पांच लाख रूपए और 2013 से काम कर रहे वनरक्षकों से 1.5 लाख रुपए अब सरकार वसूलेगी।

इसमें 12 प्रतिशत की दर से ब्याज भी वसूला जाएगा। इसके साथ ही वित्त विभाग ने वेतन बैंड में सुधार के लिए भी कहा है।वहीं वन विभाग को जारी इस आदेश से वनरक्षकों में हडकंप मचा हुआ है। उनके समक्ष यह स्थित मूलवेतन (वेतन बैंड) की गलत गणना के चलते बनी है। दरअसल, मध्य प्रदेश में 2006 तक वनरक्षकों का वेतनबैंड 2750 और ग्रेड-पे 1800 पर होता था। प्रमोशन पर उन्हें 3050 वेतन बैंड और 1900 ग्रेड-पे मिलता था। 2006 में 6वां वेतनमान लागू होने के बाद सरकार ने वनरक्षकों का वेतन बैंड 5680 और ग्रेड-पे 1900 कर दिया गया। वित्त विभाग ने पत्र में बताया, वन विभाग ने वेतन की गलत गणना की है और कोषालय अधिकारी भी उन्हें बढ़ा हुआ वेतन जारी करते रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजधानी भोपाल के समीप ग्राम मेंदुआ में बटी श्री कृष्ण जन्म की बधाईयां

भोपाल दिनांक 7 दिसम्बर 2025 राजधानी भोपाल से 23 किमी दूर प्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव मंदिर भोजपुर के पास ग्राम मेंदुआ में श्रीमद भागवत कथा चल

और देखे... »

भोपाल में लव जिहाद का शिकार हुआ ब्राह्मण युवक

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भोपाल, 21 नवंबर 2025 भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का बहला-फुसलाकर

और देखे... »

नगर निगम भोपाल के लोकसूचना अधिकारी / प्रभारी फायर अधिकारी सौरभ कुमार पटेल ने RTI के तहत 3919 पेज की जानकारी के 7838 रुपये जमा कराने के बाद भी नही दी जानकारी ,सूचना आयोग पहुँचा मामला सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत कार्यवाही करने के मांग :-

सम्पर्क :- अजय पाटीदार(आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता)मोबाइल :- 9977317936

और देखे... »

नगर निगम भोपाल की उद्यान शाखा में हुआ 8 लाख 26 हजार का कोटेशन खरीदी घोटाला

आरटीआई से प्राप्त जानकारी से हुआ खुलासा : आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने उद्यान शाखा से कोटेशन पर कि गयी खरीदी की जानकारी

और देखे... »

BDA के भ्रष्ट कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और  सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का हुआ तबादला

भोपाल / 19 जून 2025 नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने भोपाल विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का

और देखे... »