LOGO-removebg-preview

गणेश चतुर्थी पर दिग्विजय सिंह को ऐसा क्या कहा विधायक रामेश्वर शर्मा ने जिसपर मच गया पूरे एमपी में बड़ा बबाल ।

भोपाल शनिवार 7 सितम्बर 2024

मध्यप्रदेश कि राजधानी भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को कौन नही जानता । शर्मा अपनी वेवाक़ छवि के लिए जाने जाते है । हिंदुत्व के मामले पर रामेश्वर शर्मा खुल कर बोलते भी है और एक हिन्दू नेता कि अपनी छवि को बनाये हुए है ।

आज गणेश चतुर्थी पर रामेश्वर शर्मा के दिग्विजय सिंह पर दिये एक बयान पर फिर बड़ा बबाल मच गया है । शर्मा ने कहा भगवान गजानन दिग्विजय सिंह को सद्बुद्धि दे , उन्होंने दिग्विजय सिंह को नया जिन्ना बताते हुए कहा दिग्विजय सिंह नए जिन्ना की तरह पैदा हो रहे हैं ।
शर्मा यहीं नही रुके उन्होंने कहा इतने साल तक इनके बाप दादाओं का राज रहा तो इन्होंने कितने मुसलमान एसपी और कलेक्टर बनाए ये बताएं ।

दिग्विजय को बताया जिहादी : शर्मा ने कहा मुसलमानों को मदरसों में पढ़ाकर उन्हें एसपी कलेक्टर बनाया या फिर उन्हें जिहादी बनाया । रामेश्वर शर्मा ने कहा दिग्विजय सिंह तुम जैसे जिहादी हो रहे हो ऐसे ही उन्हें जिहादी कर रहे हो ।

रामेश्वर शर्मा का बयान वाला वीडियो

रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को सलाह भी दी : शर्मा यही नही रुके उन्होंने दिग्विजय सिंह को सलाह देते हुए कहा उन्हें उच्च शिक्षा की लाइन में आने दो उच्च शिक्षा की लाइन में आएंगे तो वह कंपटीशन फाइट करेंगे और नौकरियां मिलेंगी ।

अपने बेटे की सीट पर लड़ायें मुसलमान : दिग्विजय सिंह अगर मुसलमान के इतने ही हितेषी हैं तो अपने बेटे जयवर्धन की सीट से मुसलमान प्रत्याशी को लड़ाए चुनाव

शर्मा ने ये भी कहा जिसके पास होगी काबिलियत उसको मिलेगी नौकरी,एससी एसटी ओबीसी का हक छीनकर तुम मुस्लिमों को देना चाहो तो ये संभव नहीं ।

इसलिए मचा बबाल : दिग्विजय सिंह ने एक दिन पहले कहा था मुसलमान की सरकारी नौकरियों में भागीदारी कम है । जबकी की एससी एसटी के बराबर है मुस्लिमों की संख्या ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजधानी भोपाल के समीप ग्राम मेंदुआ में बटी श्री कृष्ण जन्म की बधाईयां

भोपाल दिनांक 7 दिसम्बर 2025 राजधानी भोपाल से 23 किमी दूर प्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव मंदिर भोजपुर के पास ग्राम मेंदुआ में श्रीमद भागवत कथा चल

और देखे... »

भोपाल में लव जिहाद का शिकार हुआ ब्राह्मण युवक

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भोपाल, 21 नवंबर 2025 भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का बहला-फुसलाकर

और देखे... »

नगर निगम भोपाल के लोकसूचना अधिकारी / प्रभारी फायर अधिकारी सौरभ कुमार पटेल ने RTI के तहत 3919 पेज की जानकारी के 7838 रुपये जमा कराने के बाद भी नही दी जानकारी ,सूचना आयोग पहुँचा मामला सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत कार्यवाही करने के मांग :-

सम्पर्क :- अजय पाटीदार(आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता)मोबाइल :- 9977317936

और देखे... »

नगर निगम भोपाल की उद्यान शाखा में हुआ 8 लाख 26 हजार का कोटेशन खरीदी घोटाला

आरटीआई से प्राप्त जानकारी से हुआ खुलासा : आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने उद्यान शाखा से कोटेशन पर कि गयी खरीदी की जानकारी

और देखे... »

BDA के भ्रष्ट कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और  सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का हुआ तबादला

भोपाल / 19 जून 2025 नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने भोपाल विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का

और देखे... »