LOGO-removebg-preview

भोपाल विकास प्राधिकरण की मिसरोद- बराई 45 मीटर मार्ग स्कीम अधर में फिर भी शासन ने बाबड़िया में 30 मीटर नई स्कीम को दी अनुमति ।

भोपाल/30 अगस्त 2024/अजय पाटीदार
भोपाल विकास प्राधिकरण की मिसरोद जाटखेड़ी बगली बराई 45 मी स्कीम 201/2020 मे किसानों के विरोध के चलते काफी दिनों से काम बंद है । इस स्कीम में किसान लैंड पूलिंग एक्ट का विरोध कर रहे हैं । किसानों ने अपनी तमाम मांगों को लेकर शिकायतें भी की है और बीडीए के काम को भी बंद कराया है ।

बीडीए के अधिकारियों ने कई बार किसानों से बात करने का प्रयास किया पर कोई हल नहीं निकल सका जिसके कारण इस स्कीम का काम पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है । वहीं शासन ने एक और स्कीम टी.डी.एस 216/ बी एच ओ/2023 ग्राम बाबड़िया को बिना किसी संशोधन के अनुमोदित कर दिया है । यह स्कीम कुल 53 हैकटेयर भूमि को सम्मिलित कर बनाई गई है । भोपाल विकास योजना 2005 में प्रस्तावित 30 मी रोड को बनाने के लिए इस स्कीम को बनाया गया है ।

शासन से अनुमति प्राप्त हो जाने के बाद अब इस स्कीम में दावे-आपत्ति का दौर शुरू होगा जब किसान बीडीए की अन्य स्कीमों का विरोध कर रहे हैं। वही देखना यह होगा कि । इस स्कीम को बीडीए कैसे कर पता है । बीडीए के पास हाल ही में इंजीनियरों की कमी भी बहुत है । उसके चलते पहले से जो योजनाएं चल रही है वह पूरी नहीं हो पा रही है। दसों साल पहले की गई योजनाओं में मिसरोद चरण 01,मिसरोद चरण 02 आज भी अधूरी है विद्यानगर फेस 1 फेस 2 फेस 3 में आज भी बहुत से काम ऐसे हैं जो भोपाल विकास प्राधिकरण नहीं कर पाया है ।

बीडीए में प्रशासनिक अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक के हालात ठीक नहीं है । प्राधिकरण में रेगुलर होने वाले काम तक प्रभावित हो रहे हैं ऐसी हालत में नई स्कीमों को शासन द्वारा दी जा रही अनुमति से ना तो पुरानी योजनाओं में काम हो पाएगा और ना ही नई योजनाओं के किसानों को इन योजनाओं का लाभ मिल पाएगा देखना यह है कि अब इस नई योजना के किसान इस स्कीम को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया जाहिर करते हैं l वे बीडीए के साथ स्किम में सम्मिलित होते है या विरोध करते है यह आने वाले समय मे देखने को मिलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजधानी भोपाल के समीप ग्राम मेंदुआ में बटी श्री कृष्ण जन्म की बधाईयां

भोपाल दिनांक 7 दिसम्बर 2025 राजधानी भोपाल से 23 किमी दूर प्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव मंदिर भोजपुर के पास ग्राम मेंदुआ में श्रीमद भागवत कथा चल

और देखे... »

भोपाल में लव जिहाद का शिकार हुआ ब्राह्मण युवक

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भोपाल, 21 नवंबर 2025 भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का बहला-फुसलाकर

और देखे... »

नगर निगम भोपाल के लोकसूचना अधिकारी / प्रभारी फायर अधिकारी सौरभ कुमार पटेल ने RTI के तहत 3919 पेज की जानकारी के 7838 रुपये जमा कराने के बाद भी नही दी जानकारी ,सूचना आयोग पहुँचा मामला सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत कार्यवाही करने के मांग :-

सम्पर्क :- अजय पाटीदार(आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता)मोबाइल :- 9977317936

और देखे... »

नगर निगम भोपाल की उद्यान शाखा में हुआ 8 लाख 26 हजार का कोटेशन खरीदी घोटाला

आरटीआई से प्राप्त जानकारी से हुआ खुलासा : आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने उद्यान शाखा से कोटेशन पर कि गयी खरीदी की जानकारी

और देखे... »

BDA के भ्रष्ट कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और  सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का हुआ तबादला

भोपाल / 19 जून 2025 नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने भोपाल विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का

और देखे... »