LOGO-removebg-preview

बीडीए में रिटायर कर्मचारी को शासन से अनुमति लिए बना खुद सीईओ ने ही रखा अब कह रहें पता नही :मामले में सीईओ की मंत्री से शिकायत

भोपाल रविवार 25 अगस्त 2024

घपलों घोटालों का गढ़ बना बीडीए

भोपाल विकास प्राधिकरण घोटालों ओर घपलों का गढ़ बन चुका है । यहां बाबू से लेकर सीईओ तक घपलों और घोटालों के मुख्य किरदार रहते है ।

हाली ही में भोपाल विकास प्राधिकरण के बाबू तारकचंद दास को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है । प्रारम्भिक जाँच में बाबू और उसका परिवार करोड़ों का आसामी निकला है । वही बीडीए में रिटायर कर्मचारियों के फ़ाइल निपटाने का मामला भी सामने आया है । जिसमें सीईओ का बयान सामने आया है । जिसमें सीईओ का कहना है कि रिटायर कितने कर्मचारी काम कर रहें है उसकी जानकारी ले रहे है । यानी सीईओ को जानकारी नही है कि रिटायर होने के बाद कितने कर्मचारी बीडीए में काम कर रहें है ।

जबकि एक मामला ऐसा है जिसमें सीईओ ने शासन कि अनुमति लिए बगैर ही खुद रिटायर कर्मचारी शकील अहमद को काम पर रखा है । यहां तक कि उसे 35000/- रु का भुगतान करने के लिए बोर्ड मीटिंग में तक प्रस्ताव सीईओ द्वारा रखा गया ।

जिस उपयंत्री शकील अहमद को रिटायरमेंट के बाद सीईओ ने काम पर रखा उसके विरुद्ध भी लोकायुक्त में जांच चल रही है । विद्यानगर चरण 02 में रिटायरमेंट से पूर्व शकील ही उपयंत्री था जिसने आर्थिक लाभ लेते हुए वहां कार्यपालन यंत्री अरविंद मंडराय के साथ मिलकर कई आर्थिक अनियमितताओं को अंजाम दिया है ।

सीईओ द्वारा शकील को संविदा नियमों के विरुद्ध शासन से अनुमति लिए बना रखा जिसकी शिकायत भी नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से कि गयी है । जिसपर पीएस स्तर से जांच कराने का आश्वासन भी मंत्री द्वारा शिकायतकर्ता को दिया गया है । उक्त मामले कि शिकायत मंत्री से आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने आरटीआई से प्राप्त दातावेज़ों के साथ कि है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सड़क और नाली पर पार्षद पति बनवा रहा निगम से शौचालय : विरोध हुआ तो ठेकेदार बोला अभी बन जाने दो सालभर बाद तुड़वा देना!

भोपाल : 4 मई 2026 राजधानी भोपाल के वार्ड 52 मिसरोद मे कांजी हाउस के पास पार्षद पति रामबाबू पाटीदार व्यक्तिगत रूचि लेते हुए निगम

और देखे... »

राजधानी भोपाल के समीप ग्राम मेंदुआ में बटी श्री कृष्ण जन्म की बधाईयां

भोपाल दिनांक 7 दिसम्बर 2025 राजधानी भोपाल से 23 किमी दूर प्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव मंदिर भोजपुर के पास ग्राम मेंदुआ में श्रीमद भागवत कथा चल

और देखे... »

भोपाल में लव जिहाद का शिकार हुआ ब्राह्मण युवक

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भोपाल, 21 नवंबर 2025 भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का बहला-फुसलाकर

और देखे... »

नगर निगम भोपाल के लोकसूचना अधिकारी / प्रभारी फायर अधिकारी सौरभ कुमार पटेल ने RTI के तहत 3919 पेज की जानकारी के 7838 रुपये जमा कराने के बाद भी नही दी जानकारी ,सूचना आयोग पहुँचा मामला सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत कार्यवाही करने के मांग :-

सम्पर्क :- अजय पाटीदार(आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता)मोबाइल :- 9977317936

और देखे... »

नगर निगम भोपाल की उद्यान शाखा में हुआ 8 लाख 26 हजार का कोटेशन खरीदी घोटाला

आरटीआई से प्राप्त जानकारी से हुआ खुलासा : आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने उद्यान शाखा से कोटेशन पर कि गयी खरीदी की जानकारी

और देखे... »