LOGO-removebg-preview

राजधानी भोपाल के मिसरोद नगर में पाटीदार समाज कि खोडियार माता के रथ के स्वागत में उमड़ा जनसैलाव : राजधानी के समीप बनने जा रहा है विशाल खोडियार धाम

अजय पाटीदार भोपाल । दिनांक 29 अप्रैल 2024

रथ का स्वागत करते पाटीदार समाज के रहवासी

राजधानी भोपाल के मिसरोद नगर में खोडियार माता कि रथ यात्रा पहुंची जहां नगर के पाटीदार समाज ने अपनी खोडियार माता के रथ का भव्य स्वागत किया । रथ यात्रा का पूजन एवं स्वागत करने नगर में जनसैलाव उमड़ा । सैकड़ों स्थानों पर रथ का स्वागत पूजन किया गया । उक्त आयोजन में पाटीदार समाज कि महिलाओं ने भी बड़-चढ़ कर हिस्सा लिया ।

खोडियार माता के रथ का पूजन करते रहवासी

यह रथ यात्रा कगवाड राजकोट गुजरात में स्थिति माँ खोडियार धाम से शुरू हुई थी जो राजधानी भोपाल पहुंची । रथ यात्रा भोपाल,सीहोर,शाजापुर,शुजालपुर के 50 से अधिक पाटीदार समाज के गांवों में निकाली जाएगी । सभी स्थानों पर रथयात्रा को ग्रामीणों का भारी समर्थन मिल रहा है ।

मिसरोद नगर में रथ यात्रा के साथ नृत्य करते रहवासी
कई स्थानों पर किया गया रथ का स्वागत

राजधानी भोपाल के समीप बनने जा रहा है माँ खोडीयार धाम:पाटीदार समाज मप्र के महामंत्री नन्दकिशोर पाटीदार ने बताया कि यह माँ खोडियार रथ यात्रा राजधानी भोपाल, सीहोर और आसपास के जिलों के लगभग 50 गांवों में निकाली जा रही है । रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य राजधानी के समीप सीहोर जिले के झरखेड़ा में बनने जा रहें माँ खोडियार धाम कि जानकारी इन सभी जिलों के पाटीदार समाज के लोगों तक पहुंचाना है । झरखेड़ा में इतिहासिक माँ खोडियार धाम बनने जा रहा है । जो एक विशाल परिसर होगा । जो समाज के सहयोग से बनेगा ।

मनोहर जागीरदार पूर्व महामंत्री पाटीदार समाज का कहना है कि माँ खोडियार हमारे पाटीदार समाज कि खोडियार माता है जिन्हें गुजरात मे निवास कर रहें हमारे पाटीदार समाज के बन्धु कई वर्षों से पूजते आ रहें है । गुजरात मे माता खोडीयार के कई बड़े धाम और मंदिर है । इसी कि तर्ज पर अब हम राजधानी भोपाल के समीप झरखेड़ा में भव्य और विशाल खोडियार धाम बनाने जा रहें है ।

उक्त रथ यात्रा में पाटीदार समाज के जिला अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद पाटीदार (पड़ोसी), जीतमल पाटीदार, दुर्गा प्रसाद पाटीदार ,परमानन्द पाटीदार (सलैया) सहित अधिक संख्या में पाटीदार समजा के पदादिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजधानी भोपाल के समीप ग्राम मेंदुआ में बटी श्री कृष्ण जन्म की बधाईयां

भोपाल दिनांक 7 दिसम्बर 2025 राजधानी भोपाल से 23 किमी दूर प्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव मंदिर भोजपुर के पास ग्राम मेंदुआ में श्रीमद भागवत कथा चल

और देखे... »

भोपाल में लव जिहाद का शिकार हुआ ब्राह्मण युवक

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भोपाल, 21 नवंबर 2025 भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का बहला-फुसलाकर

और देखे... »

नगर निगम भोपाल के लोकसूचना अधिकारी / प्रभारी फायर अधिकारी सौरभ कुमार पटेल ने RTI के तहत 3919 पेज की जानकारी के 7838 रुपये जमा कराने के बाद भी नही दी जानकारी ,सूचना आयोग पहुँचा मामला सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत कार्यवाही करने के मांग :-

सम्पर्क :- अजय पाटीदार(आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता)मोबाइल :- 9977317936

और देखे... »

नगर निगम भोपाल की उद्यान शाखा में हुआ 8 लाख 26 हजार का कोटेशन खरीदी घोटाला

आरटीआई से प्राप्त जानकारी से हुआ खुलासा : आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने उद्यान शाखा से कोटेशन पर कि गयी खरीदी की जानकारी

और देखे... »

BDA के भ्रष्ट कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और  सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का हुआ तबादला

भोपाल / 19 जून 2025 नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने भोपाल विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का

और देखे... »