LOGO-removebg-preview

आखिरकार भोपाल से हटाया जायेगा जानलेवा BRTS : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बैठक में लिया निर्णय

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के विधायको और महापौर के साथ आज मंत्रालय में बैठक कि । भोपाल के विकास और भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण चर्चा मंत्रालय में हुई । जिसमें भोपाल मास्टर प्लान और BRTS महत्वपूर्ण विषय रहे ।

सीएम की बैठक का फ़ोटो जो सीएम की प्रोफाइल से लिया गया ।

भोपाल का यह BRTS भोपाल कि सड़कों पर जाम लगने का कारण तो है ही पर यह जानलेवा भी सिद्ध हुआ है । भोपाल और भोपाल से बाहर के कई ऐसे लोग रहें है जिन्होंने BRTS के अंदर हुए सड़क हादसों में अपनी जान गवाई है । BRTS को हटाने के कयास पूर्व में भी लगते रहें है । कांग्रेस कि कमलनाथ सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री रहें जयवर्धन सिंह ने भी इसे हटाने को लेकर बैठकों और दौरों का दौर शुरू किया था । कमलनाथ सरकार इसे हटा नही पाई और सरकार गिर गयी । मुख्यमंत्री पद कि शपथ लेने के बाद से यादव अपने निर्णयों को लेकर चर्चा में बने हुए है । उसी क्रम में भोपाल के BRTS को हटाने का निर्णय लिया गया है । इस निर्णय से भोपाल की जनता में एक संतोष का भाव आया है जो यह दर्शाता है कि आखिरकार भोपाल से हटाया जायेगा जानलेवा BRTS ।

भोपाल से BRTS को चरणबद्ध तरीके से हटाने का निर्णय बैठक में लिया गया है । जिससे यातायात पर पडने वाला दबाब कम होगा साथ ही । BRTS के स्थान पर सेंट्रल रोड डिवाइडर बनाया जाएगा । साथ ही VIP रोड का चौड़ीकरण करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सड़क और नाली पर पार्षद पति बनवा रहा निगम से शौचालय : विरोध हुआ तो ठेकेदार बोला अभी बन जाने दो सालभर बाद तुड़वा देना!

भोपाल : 4 मई 2026 राजधानी भोपाल के वार्ड 52 मिसरोद मे कांजी हाउस के पास पार्षद पति रामबाबू पाटीदार व्यक्तिगत रूचि लेते हुए निगम

और देखे... »

राजधानी भोपाल के समीप ग्राम मेंदुआ में बटी श्री कृष्ण जन्म की बधाईयां

भोपाल दिनांक 7 दिसम्बर 2025 राजधानी भोपाल से 23 किमी दूर प्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव मंदिर भोजपुर के पास ग्राम मेंदुआ में श्रीमद भागवत कथा चल

और देखे... »

भोपाल में लव जिहाद का शिकार हुआ ब्राह्मण युवक

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भोपाल, 21 नवंबर 2025 भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का बहला-फुसलाकर

और देखे... »

नगर निगम भोपाल के लोकसूचना अधिकारी / प्रभारी फायर अधिकारी सौरभ कुमार पटेल ने RTI के तहत 3919 पेज की जानकारी के 7838 रुपये जमा कराने के बाद भी नही दी जानकारी ,सूचना आयोग पहुँचा मामला सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत कार्यवाही करने के मांग :-

सम्पर्क :- अजय पाटीदार(आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता)मोबाइल :- 9977317936

और देखे... »

नगर निगम भोपाल की उद्यान शाखा में हुआ 8 लाख 26 हजार का कोटेशन खरीदी घोटाला

आरटीआई से प्राप्त जानकारी से हुआ खुलासा : आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने उद्यान शाखा से कोटेशन पर कि गयी खरीदी की जानकारी

और देखे... »