LOGO-removebg-preview

मनमाने ढंग से काम करने और किसानों को नगद में खाद न देने पर मुख्यमंत्री से भोपाल कॉपरेटिव बैंक के एम. डी को हटाने कि मांग ।

मुख्यमंत्री को दिया गया शिकायती पत्र

भोपाल । भोपाल कॉपरेटिव बैंक के एम. डी का एक आदेश खुद के लिए गले की हड्डी बन गया है । एम. डी ने प्राथमिक शाख सहकारी समितियों को नगद में खाद वितरण नही किये जाने के सम्बंध में 14 दिसम्बर को एक आदेश जारी किया था । यह आदेश भोपाल कि सभी सहकारी समितियों के प्रबंधक और प्रभारी समिति प्रबंधक को भेजा गया था । जिसके बाद भोपाल कि सभी सहकारी समितियों ने किसानों को नगद में खाद का वितरण बंद कर दिया था । यही आदेश अब एम. डी के गले कि हड्डी बन गया है ।

एम.डी द्वारा जारी किया गया आदेश ।

इस आदेश कि शिकायत मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंच गई है । भोपाल के आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने आज वल्लभ भवन पहुँचकर इसकी शिकायत सीएम से कि है । उन्होंने एम.डी पर मनमाने ढंग से काम करने के आरोप लगाये है । शासन के बिना किसी आदेश के भोपाल कॉपरेटिव बैंक के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है ।

ज्ञात हो कि मप्र शासन कि कमलनाथ सरकार ने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था जिसमें सरकार असफल रही थी जिसके बाद से रेगुलर किसान भी सहकारी समितियों के डिफाल्टर हो गये थे । अब वे नगद में ही सहकारी समितियों से खाद-बीज का लेनदेन कर रहें थे । एमडी एक ऐसे आदेश के बाद अब भोपाल जिले के किसानों को खाद सहकारी समितियों से मिलना बंद हो गयी है । जिससे किसानों कि मुसीबते और अधिक बड़ जाती है ।

इन्हें सभी बातों को लेकर अजय पाटीदार ने सीएम को शिकायत दी है । वही सीएम से जब सम्पर्क कर इस विषय मे जानने का प्रयास किया गया तब उन्होंने उक्त मामले पर संज्ञान लेकर कार्यवाही करने का विश्वास शिकायतकर्ता को दिलाया है ।

इस मामले पर भोपाल जिले के किसान भी आक्रमक होते नजर आ रहें है । वही भारतीय किसान यूनियन इसे लेकर आंदोलन करने और एमडी को हटाने के लिए प्रदर्शन करने कि बात कह रही है ।

किसानों के साथ अन्याय हो रहा है । उन्हें नगद में खाद वितरण करना चाहिए जिससे उन्हें फसल पैदा करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े …… राजकुमार पाटीदार किसान मिसरोद

एमडी ने जानबूझकर किसानों को परेशान करने क़ि नियत से ऐसा आदेश जारी किया है । जिससे तत्काल निरस्त कर एमडी पर कार्यवाही होनी ही चाहिए । वरना किसान यूनियन आंदोलन करेगी । …सुरेश पाटीदार .अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजधानी भोपाल के समीप ग्राम मेंदुआ में बटी श्री कृष्ण जन्म की बधाईयां

भोपाल दिनांक 7 दिसम्बर 2025 राजधानी भोपाल से 23 किमी दूर प्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव मंदिर भोजपुर के पास ग्राम मेंदुआ में श्रीमद भागवत कथा चल

और देखे... »

भोपाल में लव जिहाद का शिकार हुआ ब्राह्मण युवक

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भोपाल, 21 नवंबर 2025 भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का बहला-फुसलाकर

और देखे... »

नगर निगम भोपाल के लोकसूचना अधिकारी / प्रभारी फायर अधिकारी सौरभ कुमार पटेल ने RTI के तहत 3919 पेज की जानकारी के 7838 रुपये जमा कराने के बाद भी नही दी जानकारी ,सूचना आयोग पहुँचा मामला सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत कार्यवाही करने के मांग :-

सम्पर्क :- अजय पाटीदार(आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता)मोबाइल :- 9977317936

और देखे... »

नगर निगम भोपाल की उद्यान शाखा में हुआ 8 लाख 26 हजार का कोटेशन खरीदी घोटाला

आरटीआई से प्राप्त जानकारी से हुआ खुलासा : आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने उद्यान शाखा से कोटेशन पर कि गयी खरीदी की जानकारी

और देखे... »

BDA के भ्रष्ट कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और  सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का हुआ तबादला

भोपाल / 19 जून 2025 नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने भोपाल विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का

और देखे... »