LOGO-removebg-preview

शिक्षा का उद्देश्य संस्कारवान एवं राष्ट्रनिष्ठ भावी पीढ़ी का निर्माण करना है निखिलेश महेश्वरी जी

भोपाल / सरस्वती विद्या मंदिर, हर्षवर्धन नगर, भोपाल में नवीन सुविधाओं का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवनिर्मित वंदना हॉल, कंप्यूटर प्रयोगशाला एवं टॉय लाइब्रेरी का लोकार्पण किया गया। ये नवीन सुविधाएँ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने तथा उनके सर्वांगीण विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री श्री निखिलेश महेश्वरी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को डॉक्टर, इंजीनियर अथवा अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में सफल बनाना नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारवान, चरित्रवान एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिक बनाना है। शिक्षा के माध्यम से बालकों के भीतर जीवन मूल्यों, सामाजिक दायित्वों और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव विकसित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्या भारती इसी व्यापक दृष्टिकोण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। विद्यालय में विकसित की गई नवीन सुविधाएँ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे अभिव्यक्त करने के अवसर प्रदान करेंगी। संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ आधुनिक संसाधनों का समन्वय निश्चित रूप से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सुदृढ़ नींव बनेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा जी, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी, विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री श्री निखिलेश महेश्वरी जी, सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री मोहनलाल गुप्ता जी एवं डॉ. सुनील राय जी मंचस्थ रहे।

कार्यक्रम की प्रस्तावना समिति सचिव श्री पीयूषपाणी शर्मा जी ने प्रस्तुत की, जबकि समुत्कर्ष संस्थान का परिचय एवं उसकी भूमिका श्री कुलदीप शुक्ला जी ने रखी। इस अवसर पर श्री शशिकांत फड़के जी, सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश के प्रांतीय सचिव श्री दिग्विजय सिंह चौहान जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नम्रता तिवारी जी ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सड़क और नाली पर पार्षद पति बनवा रहा निगम से शौचालय : विरोध हुआ तो ठेकेदार बोला अभी बन जाने दो सालभर बाद तुड़वा देना!

भोपाल : 4 मई 2026 राजधानी भोपाल के वार्ड 52 मिसरोद मे कांजी हाउस के पास पार्षद पति रामबाबू पाटीदार व्यक्तिगत रूचि लेते हुए निगम

और देखे... »

राजधानी भोपाल के समीप ग्राम मेंदुआ में बटी श्री कृष्ण जन्म की बधाईयां

भोपाल दिनांक 7 दिसम्बर 2025 राजधानी भोपाल से 23 किमी दूर प्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव मंदिर भोजपुर के पास ग्राम मेंदुआ में श्रीमद भागवत कथा चल

और देखे... »

भोपाल में लव जिहाद का शिकार हुआ ब्राह्मण युवक

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भोपाल, 21 नवंबर 2025 भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का बहला-फुसलाकर

और देखे... »

नगर निगम भोपाल के लोकसूचना अधिकारी / प्रभारी फायर अधिकारी सौरभ कुमार पटेल ने RTI के तहत 3919 पेज की जानकारी के 7838 रुपये जमा कराने के बाद भी नही दी जानकारी ,सूचना आयोग पहुँचा मामला सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत कार्यवाही करने के मांग :-

सम्पर्क :- अजय पाटीदार(आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता)मोबाइल :- 9977317936

और देखे... »

नगर निगम भोपाल की उद्यान शाखा में हुआ 8 लाख 26 हजार का कोटेशन खरीदी घोटाला

आरटीआई से प्राप्त जानकारी से हुआ खुलासा : आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने उद्यान शाखा से कोटेशन पर कि गयी खरीदी की जानकारी

और देखे... »