LOGO-removebg-preview

सड़क और नाली पर पार्षद पति बनवा रहा निगम से शौचालय : विरोध हुआ तो ठेकेदार बोला अभी बन जाने दो सालभर बाद तुड़वा देना!

सड़क और नाली पर बनाया जा रहा शौचालय

भोपाल : 4 मई 2026

राजधानी भोपाल के वार्ड 52 मिसरोद मे कांजी हाउस के पास पार्षद पति रामबाबू पाटीदार व्यक्तिगत रूचि लेते हुए निगम के रुपयों से नाली और सड़क पर कब्जा करके शौचालय बनवा रहें है।

शौचालय बनने से मिसरोद रामलीला मैदान मे वाहनों को आने जाने मे कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा वही जाम जैसे हालत भी बन जायेंगे। उक्त मामले की शिकायत ज़ब निगम के वरिष्ठ अधिकारीयों से मिसरोद के सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने की तब ठेकेदार ने फ़ोन पर उन्हें कहाँ कि अभी बन जाने दो सालभर बाद तुड़वा देना देखा जाये तो ठेकेदार के लिए जनता से वसूले गये कर का रुपया बर्वाद करने के लिए है।और वही जनप्रतिनिधियों को केवल अपने कमीशन से मतलब होता है।

रामबाबू पाटीदार वर्तमान मे पार्षद नहीं है पर पार्षद का काम पूरा वही करता है : वार्ड 52 से रामबाबू पाटीदार कि पत्नी पार्षद है पर पार्षद का पूरा काम आनाधिकृत तरिके से रामबाबू पाटीदार ही करता है जो महिला अधिकारों का हनन करने कि श्रेणी मे आता है राजनैतिक दल महिलाओं को कितना ही प्रतिशत आरक्षण राजनीती मे दिला दे पर उनके आरक्षण का अतिक्रमण उनके पति ही करेंगे तब किस बात का महिला आरक्षण वो भी महिला राज्यमंत्री कि विधानसभा मे ।

मामले पर अपर आयुक्त वरुण अवस्थी से शिकायत कि है उन्होंने विश्वास दिलाया है जनता के रुपयों का गलत उपयोग नहीं होने देंगे………… अजय पाटीदार (आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता)

मामले पर शिकायत प्राप्त हुई है बात जायज है सड़क और नाली सार्वजनिक उपयोग का विषय है। वही शौचालय निगम के पैसे से बन रहा है। तो ऐसी जगह बने जहां उसका उपयोग जनता लम्बे समय तक कर सकें आज बनाकर कल तोडना तो रुपयों कि बर्बादी होंगी…….. अपर आयुक्त वरुण अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजधानी भोपाल के समीप ग्राम मेंदुआ में बटी श्री कृष्ण जन्म की बधाईयां

भोपाल दिनांक 7 दिसम्बर 2025 राजधानी भोपाल से 23 किमी दूर प्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव मंदिर भोजपुर के पास ग्राम मेंदुआ में श्रीमद भागवत कथा चल

और देखे... »

भोपाल में लव जिहाद का शिकार हुआ ब्राह्मण युवक

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भोपाल, 21 नवंबर 2025 भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का बहला-फुसलाकर

और देखे... »

नगर निगम भोपाल के लोकसूचना अधिकारी / प्रभारी फायर अधिकारी सौरभ कुमार पटेल ने RTI के तहत 3919 पेज की जानकारी के 7838 रुपये जमा कराने के बाद भी नही दी जानकारी ,सूचना आयोग पहुँचा मामला सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत कार्यवाही करने के मांग :-

सम्पर्क :- अजय पाटीदार(आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता)मोबाइल :- 9977317936

और देखे... »

नगर निगम भोपाल की उद्यान शाखा में हुआ 8 लाख 26 हजार का कोटेशन खरीदी घोटाला

आरटीआई से प्राप्त जानकारी से हुआ खुलासा : आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने उद्यान शाखा से कोटेशन पर कि गयी खरीदी की जानकारी

और देखे... »

BDA के भ्रष्ट कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और  सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का हुआ तबादला

भोपाल / 19 जून 2025 नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने भोपाल विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का

और देखे... »