LOGO-removebg-preview

अवैध फायर आर्म्स  की तस्करी करने वाला शातिर तस्कर, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराया

इंदौर शहर में अवैध हथियारों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी मे क्राइम ब्रांच ब थाना आजाद नगर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आजाद नगर क्षेत्र में तीन इमली ब्रिज के नीचे मोटर सायकल हीरो सीडी डिलक्स पर एक व्यक्ति अवैध फायर आर्म्स की सप्लाई करने के लिए घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व थाना आजाद नगर टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने अपना नाम (1) प्रकाश निंगवाले निवासी चापड़िया मोहल्ला पलसूद (बड़वानी) का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते उसके पास से 05 देशी पिस्टल मिलीं, जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछते नही होना बताया।
आरोपी से पुछताज करते आरोपी प्रकाश द्वारा अवैध पिस्टल बड़वानी से लाना बताया, आरोपी द्वारा अभी तक एक दर्जन से अधिक अवैध हथियार मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों मैं खपाना स्वीकार किया हैं l
आरोपी से अवैध हथियारों के स्रोत आदि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

आरोपी प्रकाश के कब्जे से 05 अवैध फायर आर्म्स मय मैगजीन के जप्त कर थाना आजाद नगर में अपराध धारा आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजधानी भोपाल के समीप ग्राम मेंदुआ में बटी श्री कृष्ण जन्म की बधाईयां

भोपाल दिनांक 7 दिसम्बर 2025 राजधानी भोपाल से 23 किमी दूर प्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव मंदिर भोजपुर के पास ग्राम मेंदुआ में श्रीमद भागवत कथा चल

और देखे... »

भोपाल में लव जिहाद का शिकार हुआ ब्राह्मण युवक

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भोपाल, 21 नवंबर 2025 भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का बहला-फुसलाकर

और देखे... »

नगर निगम भोपाल के लोकसूचना अधिकारी / प्रभारी फायर अधिकारी सौरभ कुमार पटेल ने RTI के तहत 3919 पेज की जानकारी के 7838 रुपये जमा कराने के बाद भी नही दी जानकारी ,सूचना आयोग पहुँचा मामला सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत कार्यवाही करने के मांग :-

सम्पर्क :- अजय पाटीदार(आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता)मोबाइल :- 9977317936

और देखे... »

नगर निगम भोपाल की उद्यान शाखा में हुआ 8 लाख 26 हजार का कोटेशन खरीदी घोटाला

आरटीआई से प्राप्त जानकारी से हुआ खुलासा : आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने उद्यान शाखा से कोटेशन पर कि गयी खरीदी की जानकारी

और देखे... »

BDA के भ्रष्ट कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और  सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का हुआ तबादला

भोपाल / 19 जून 2025 नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने भोपाल विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री पंकज श्रीवास्तव और सहायक यंत्री अरविंद मंडराई का

और देखे... »